Please wait

प.बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज इस्लामपुर बंद

भाजपा नेता असीमा साहा की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में आज 12 घंटे का बंद शुरू हो गया। साहा की रंगदारी न देने पर शनिवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

23 Jul 2023

प.बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज इस्लामपुर बंद

उत्तर दिनाजपुर। भाजपा नेता असीमा साहा की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में आज 12 घंटे का बंद शुरू हो गया। साहा की रंगदारी न देने पर शनिवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही शाम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस्लामपुर के शिवडांगीपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मूलरूप से जलपाईगुड़ी के रहने वाला साहा इस्लामपुर के रामकृष्णपल्ली में अपने चाचा के घर में रहते थे। स्थानीय बिझट्टी इलाके में चाचा की कपड़े की दुकान संभालते थे। शनिवार को कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और रंगदारी मांगी। इनकार करने पर जान ले ली। साहा इस्लामपुर में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News